सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत है। सही योजना, स्वास्थ्य की देखभाल और सकारात्मक सोच से रिटायरमेंट को बोझ नहीं बल्कि आज़ादी और आत्मसम्मान के साथ जिया जा सकता है।
रिटायरमेंट बनाम आजादी
जिस तरह हमारी जलवायु चार मौसमों में बँटी है वसंत, ग्रीष्म, शरद, और शीत,ठीक वैसे ही हमारी ज़िंदगी में भी चार मौसम शामिल होते हैं – बचपन, युवावस्था,प्रौढ़ावस्था, और वृद्धावस्था। फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि जलवायु की तरह ज़िंदगी केमौसम एक ही लाइफ टाइम में दोबारा लौट कर नहीं आते। अब समस्या यह है किबचपन खेल-कूद और पढ़ाई में, युवावस्था व्यवसाय जमाने और घर बसाने में, औरप्रौढ़ावस्था पैसा कमाने और परिवार पालने में कब निकल जाते हैं, पता ही नहींचलता, लेकिन फिर आती है रिटायरमेंट की उम्र, यानि वृद्धावस्था, जिसके बारे मेंमीर अनीस लखनवी ने क्या खूब कहा है:
“दुनिया भी अजब सराये-फ़ानी देखी,हर चीज यहाँ की आनी-जानी देखी!जो आ के ना जाए वह बुढ़ापा देखा,जो जा के न आए वह जवानी देखी!!”
वैसे देखा जाए तो वृद्धावस्था अपने-आप में एक ब्लेसिंग है, जो सबके नसीब में नहींहोती। और सेवानिवृत्ति के बाद तो एक नई जिंदगी मिलती है, जिसे आप अपने मनमुताबिक जी सकते हैं। मगर अक्सर लोग मान लेते हैं कि अब हम सेवानिवृत्त हो गएतो किसी काम के लायक नहीं रहे, और यही सोच उन्हें डिप्रेशन की स्थिति में ले जातीहै। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए, जिसने ज़िंदगी का दो तिहाई हिस्सा व्यस्त रह करऔर लगातार मेहनत करके स्वाभिमान के साथ बिताया है, सेवानिवृत्ति अपने साथकई चुनौतियाँ लेकर आ सकती है। आय में कमी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं औरअकेलेपन की भावना इस स्थिति को और भी जटिल बना देते हैं।
मुझे अपने प्रोजेक्ट के सिलसिले में बहुत-सी सोसायटीज़ और ओल्ड एज होम्स मेंजाकर कई 60+ लोगों से कई-कई बार बात करने का मौका मिला। उनमें सेज्यादातर लोगों ने मुझसे दिल खोल कर बातें कीं। और तब मैंने इस बात का गहराईसे विश्लेषण किया कि कैसे कुछ लोग इस उम्र में भी आत्म सम्मान के साथ खुश रहकर ज़िंदगी जीते हैं, जबकि कुछ लोग इस उम्र तक आते-आते डिप्रेशन के शिकार होजाते हैं। दरअसल ऐसी स्थिति से बचने का एक ही उपाय है कि आपको सेवानिवृत्तहोने के बाद क्या कैसे मैनेज करना है, इसकी योजना पहले से बना लेनी चाहिए,ताकि सेवानिवृत्ति के बाद आपको कोई तकलीफ न हो। बढ़ती उम्र में अपने स्वास्थ्यकी नियमित देखभाल के बारे में योजना बनाना भी बहुत जरूरी होता है।